फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   vandematram

वंदेमातरम् गाया

Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
vandematram
छात्र वैभव मिश्रा। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। वंदे मातरम् गाकर वीडियो अपलोड कर शहीदों को नमन करने का सिलसिला शुरू हो गया। माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं से भी वीडियो बनाकर अपलोड करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि चौरी चौरा जनक्रांति शताब्दी महोत्सव को लेकर शासन वंदे मातरम गायन को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाना चाहता है। इसमें जिले से भी उत्साहपूर्वक योगदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी माध्यमिक स्कूलों ने बच्चों को निर्देशित किया है। बच्चे बुधवार को सुबह 10 बजे से वीडियो बनाकर अपलोड भी करने लगे हैं। वीडियो अपलोडिंग करने का मौका गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक का है। कहीं से भी छात्र-छात्राएं अपनी एक वीडियो अपलोड कर इस मुहिम अपना सहयोग दे सकते हैं। इस अवधि में गायन का वीडियो बनाकर आज गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के उपलब्ध कराए गए लिंक https://chaurichauramahotsav.in/ पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैल्यूट मुद्रा में गाना होगा वंदे मातरम् का प्रथम छंद
जीआईसी प्रधानाचार्य सुधाकर मिश्रा ने बताया कि प्रतिभागियों को वंदे मातरम् के प्रथम छंद ‘वंदेमातरम् वंदेमातरम्, सुजलां, सुफलां, मलयजशीतलाम, सस्य श्यामलां मातरम्, वंदे मातरम्।’ का सस्वर गायन सैल्यूट मुद्रा में करते हुए वीडियो बनाना होगा।
वीडियो की अवधि पांच सेकेंड से अधिक की होनी चाहिए। तय पंक्तियों से कम या अधिक का गायन स्वीकार नहीं होगा। यदि प्रतिभागी सैल्यूट मुद्रा में नहीं रहेगा तो वीडियो, गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड स्वीकार नहीं करेगा।
गुरु गोरखनाथ स्कूल के कक्षा 11 के छात्र वैभव मिश्रा का कहना है कि उन्होंने वंदे मातरम् गाकर वीडियो अपलोड कर दिया। हमारे कई साथी भी उत्साह के साथ वीडियो अपलोड कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि इसी उत्साह से पूरे जिले में वीडियो अपलोड हुए तो अपना जिला भी हजारों की संख्या में वीडियो अपलोड कराएगा।

प्रत्येक कक्षाध्यापक को दी गई जिम्मेदारी: फादर एलिआस
सेंट जेम्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एलिआस कार्डोजा ने बताया कि हमारे यहां करीब 2500 छात्र-छात्राएं हैं।
सभी को नियम बताकर उनसे वीडियो अपलोड करने अपील की है। कक्षाध्यापक को छात्र-छात्राओं से वीडियो अपलोड कराकर सेंड करने की जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि शैक्षिक स्टाफ ही नहीं, बच्चे भी काफी उत्साहित हैं।

सेंट जेम्स के प्रधानाचार्य फादर एलिआस कार्डोजा। संवाद

सेंट जेम्स के प्रधानाचार्य फादर एलिआस कार्डोजा। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed