फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Vande Bharat stood for half an hour due to repair work.

Hardoi News: मरम्मत कार्य के चलते आधा घंटा खड़ी रही वंदेभारत

Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 12 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat stood for half an hour due to repair work.
फोटो-06- प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी वंदे भारत ट्रेन। संवाद
विज्ञापन

हरदोई। रेल लाइनों की संरक्षा के लिए इन दिनों पटरियों को बदलने और मरम्मत के काम में तेजी आई है। इसको लेकर कई प्रीमियम और नॉन स्टाॅप ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को मसीत रेलवे स्टेशन पर काम कराने को लेकर वंदे भारत ट्रेन करीब आधा घंटा तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। मुरादाबाद मंडल में लगातार रेलवे ट्रैक पर काम कराया जा रहा है। आलमनगर से लेकर रोजा तक रेलवे ट्रैक की गति को बढ़ाया गया है। मसीत स्टेशन के निकट मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया। इसके चलते मेरठ से चलकर लखनऊ जा रही 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस हरदोई रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 12:01 मिनट पर पहुंची इसके बाद ट्रैक के क्लियर होने का संकेत मिलने के बाद 12:32 मिनट पर ट्रेन को लखनऊ की ओर रवाना कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed