{"_id":"660058eae5edffd2b20d7e72","slug":"uproar-over-cremation-of-an-elderly-person-in-the-garden-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112387-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाग में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाग में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने पर हंगामा
Sun, 24 Mar 2024 10:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर खुर्द में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। हालांकि पुलिस और तहसीलदार के समझाने पर ग्रामीण मान गए।
फिरोजपुर खुर्द निवासी सीताराम (80) का निधन शनिवार देर रात हो गया था। मौत से कुछ देर पहले सीताराम ने अपने परिजनों से अंतिम संस्कार पैतृक बाग में कर वहीं समाधि बनवा देने की बात कही थी। रविवार सुबह जब मृतक के परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार करने बाग में गए तो गांव के कुछ लोगों ने विरोध कर दिया।
इन लोगों का कहना था कि बाग उनके मकान के पास में है। इसलिए यहां अंतिम संस्कार न किया जाए। विरोध करने वालों ने हंगामा कर दिया और अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। कोतवाल राजदेव मिश्रा और तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। विरोध करने वालों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के मुताबिक पैतृक बाग में ही हुआ। (संवाद)