फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uproar after a dispute between ex-servicemen and home guards

Hardoi News: भूतपूर्व सैनिकों व होमगार्ड के बीच विवाद के बाद हंगामा

Wed, 29 Mar 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar after a dispute between ex-servicemen and home guards
हरदोई। तहसील सदर में एसडीएम से मुलाकात के दौरान भूतपूर्व सैनिक व होमगार्ड के बीच विवाद होने पर तहसील से लेकर कोतवाली तक हंगामा हुआ। भूतपूर्व सैनिकों ने एसडीएम व पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। वहीं एसडीएम ने भूतपूर्व सैनिकों पर कार्यालय कर्मचारियों से अभद्रता व हंगामा करने का आरोप लगाया। भूतपूर्व सैनिक बुधवार से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि वह मंगलवार को फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष उमेश यादव के साथ एसडीएम सदर से पूर्व सैनिक राजेंद्र सिंह सोमवंशी के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के संबंध में मिलने गया था। वहां पर एसडीएम कक्ष के बाहर मौजूद होमगार्ड प्रमोद कुमार उनके साथ कोषाध्यक्ष उमेश यादव के साथ अभद्रता करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने एसडीएम को बता दिया और एसडीएम ने बाहर आकर उन लोगों कोतवाली भिजवाया दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि होमगार्ड तहसील से कोतवाली तक रास्ते में उनको अपशब्द कहता रहा। कोतवाली में उन लोगों को काफी देर तक रोके रखा गया और निजी मुचलके पर छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि वह लोग डीएम से मिलने गए थे, मगर जिलाधिकारी के जनपद से बाहर होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। बुधवार से सभी भूतपूर्व सैनिक कलक्ट्रेट में धरना देंगे और डीएम से कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि भूतपूर्व सैनिक तहसील कर्मियों से अभद्रता और हंगामा कर रहे थे। जिस कारण उनको तहसील से कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों के कोतवाली पहुंचने की सूचना पर कई पूर्व सैनिक कोतवाली पहुंच गए। वहां पर पुलिस ने अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष को कक्ष में बिठा दिया। जिस पर पूर्व सैनिक व कोतवाल के बीच काफी नोकझोंक हुई। कोतवाली में करीब एक घंटा तक हंगामा होता रहा। पूर्व सैनिकों के वहां से कलेक्ट्रेट चले जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल रामकेवल तिवारी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर पूर्व सैनिकों को लाया गया था, जिनको बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed