{"_id":"6022b78fc4285671ca33268c","slug":"up-youth-shot-dead-in-road-dispute-in-hardoi-report-filed-against-six-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में रास्ते के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में रास्ते के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Tue, 09 Feb 2021 09:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई के हरपालपुर में अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा पुरसौली में रास्ते के विवाद में सोमवार की रात घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक तेरा पुरसौली निवासी राजदीप पांडेय (22) गांव में ही रहकर खेती करता था।
भाई ज्ञानदीप के अनुसार पिछले कुछ समय से एक सड़क को लेकर उसका विवाद गांव के ही भैयालाल व अन्य लोगों से चल रहा था। सोमवार की देर रात राजदीप घर में था। इसी दौरान भैयालाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और घर में घुसकर राजदीप को तमंचे से गोली मार दी। राजदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आधी रात के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि भाई ज्ञानदीप की तहरीर पर गांव निवासी भैयालाल, प्रभात, शशिकांत, रामबाबू, नारायण और गोपाल के खिलाफ हत्या और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है।