{"_id":"612e11437f31621e152e7e37","slug":"up-shot-fired-in-land-dispute-in-hardoi-three-injured-police-said-no-bullet-fired-thrashed-with-sticks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में भूमि विवाद में चली गोली, तीन घायल, पुलिस बोली गोली नहीं चली, लाठी डंडों से हुई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में भूमि विवाद में चली गोली, तीन घायल, पुलिस बोली गोली नहीं चली, लाठी डंडों से हुई पिटाई
Tue, 31 Aug 2021 04:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 31 Aug 2021 04:58 PM IST
सार
हरदोई में मंगलवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद के दौरान शुरु हुए झगड़े ने अचानक उग्र रूप ले लिया। इसी बीच एक पक्ष ने दूसरे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से दो भाई घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरदोई: घटना में घायल युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के भरावन में अतरौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कौडिया के मजरा डेहुआ में भूमि विवाद में मंगलवार सुबह गोली चल गई। गोली लगने से दो सगे भाई व लाठी डंडे से एक अन्य युवक घायल हो गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन भेजा गया जहां से दो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर प्रधान पति समेत चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम पंचायत कौडिय़ा के मजरा रामनगर निवासी सर्वेश (28) का खेत ग्राम पंचायत के ही मजरा डेहुआ में है। सर्वेश के मुताबिक मंगलवार को सुबह वह अपने भाई राजेश (31) और गांव के ही पप्पू (35) के साथ खेत की जुताई कर रहा था।
इसी दौरान ग्राम प्रधान पति संतराम, रामेश्वर, जगन्नाथ और वेद वहां आ गए। इन लोगों ने सर्वेश को खेत की जुताई करने से रोका और इसको लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी डंडे से पिटाई की और संतराम ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। आरोप है कि प्रधान पति ने तीन गोली चलाईं।
विज्ञापन
इनमें से एक गोली सर्वेश के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। सर्वेश का भाई राजेश भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पप्पू लाठी डंडों से घायल हुआ। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से सर्वेश और राजेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
प्रधानपति संतराम का दावा है कि सर्वेश के खेत के पास ही ग्राम समाज की तीन बीघा भूमि है। इस भूमि पर भी कब्जे की नियत से वहां जुताई की कोशिश सर्वेश कर रहे थे। इसको लेकर विवाद हुआ था। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि गोली किसी को नहीं लगी है। लाठी डंडों की पिटाई से घायल हुए हैं। सर्वेश के भाई अमरेश की तहरीर पर प्रधानपति संतराम समेत चार लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।