{"_id":"612cb9ee8ebc3ea7563718c4","slug":"up-horrific-road-accident-in-hardoi-truck-rammed-from-behind-in-a-punctured-truck-parked-on-the-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर खड़े पंचर ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, दोनों चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में भीषण सड़क हादसा, सड़क पर खड़े पंचर ट्रक में पीछे से घुसा ट्रक, दोनों चालकों की मौत
Mon, 30 Aug 2021 04:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 30 Aug 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : amar ujala
हरदोई के सांडी में बिल्हौर कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में ग्राम मढ़िया के निकट खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक जा घुसा। हादसे से बचने के लिए भागे चालक को सड़क से गुजर रहे तीसरे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दूसरे ट्रक के चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। यहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया। दोनों मृतकों के पास से मिले अभिलेखों से परिजनों को सूचना दी गई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समजलपुर निवासी इस्लामअली (42) ट्रक चालक था।

रविवार की देर रात वह शाहजहांपुर से चीनी भरे बोरे लादकर कानपुर जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र में ग्राम मढ़िया के निकट ट्रक का पिछला पहिया पंचर हो गया। इस पर ट्रक खड़ा कर इस्लाम पहिया बदलने की मशक्कत में पंचर पहिए को खोलने लगा।
इसी दौरान आया दूसरा ट्रक इस्लाम के ट्रक में जा घुसा। यह देख बचकर भागे इस्लाम को उधर से गुजर रहे तीसरे ट्रक ने कुचल दिया। इस्लाम की मौके पर ही मौत हो गई। इस्लाम के ट्रक में धुसे ट्रक के चालक मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जनपद के लिभौड़ा थाना क्षेत्र के किशनगढ़ निवासी महिपत (46) गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिपत को निकालकर हरपालपुर सीएचसी भेज दिया। यहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास मिले ड्राइविंग लाइसेंस में दर्ज पते पर सूचना कर परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होने की संभावना पुलिस जता रही है।