फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   up election 2022 congress declared candidates for five out of eight seats in hardoi district

UP Election 2022: हरदोई जिले के आठ में से पांच सीटों पर कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, चार पहली बार लड़ेंगे चुनाव

Wed, 26 Jan 2022 11:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Jan 2022 11:03 PM IST
सार

हरदोई सदर सीट से युवा नेता एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। आशीष सिंह ने राजनीति की शूरुआत एनएसयूआई से की थी और जिलाध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर पूर्व में भी उनका कद बढ़ाया था अब सदर सीट पर उन्हें प्रत्याशी बनाकर उनपर बड़ा भरोसा जताया है। 

विज्ञापन
up election 2022 congress declared candidates for five out of eight seats in hardoi district
congress - फोटो : Twitter/@INCIndia

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने जिले की 8 सीटों में 5 सीटों पर आज उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। कांग्रेस ने नए चेहरों को तरजीह देते हुए इस बार युवाओं और महिलाओं को टिकट देने में खास तवज्जो देने का संदेश दिया है। सभी घोषित पांचों उम्मीदवार में चार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में हैं। 

विज्ञापन

 
हरदोई सदर सीट से युवा नेता एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। आशीष सिंह ने राजनीति की शूरुआत एनएसयूआई से की थी और जिलाध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस ने उन्हें जिलाध्यक्ष बनाकर पूर्व में भी उनका कद बढ़ाया था अब सदर सीट पर उन्हें प्रत्याशी बनाकर उनपर बड़ा भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


सवाजपुर विधानसभा सीट से राजवर्धन सिंह राजू को प्रत्याशी घोषित किया गया है। राजू पिछले लंबे समय से समाजसेवा के लिए आत्मसंतुष्टि संस्था का संचालन करने के साथ ही सवायजपुर इलाके में चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह इससे पहले 2002 में राष्ट्रीय क्रांति दल से सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे हैं। करीब 20 साल बाद वह दूसरी बार विधानसभा चुनाव मैदान में हैं और इस बार वह सवायजपुर से कांग्रेस से चुनावी मैदान में आये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के युवा नेता अमलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बालामऊ विधानसभा सीट से सुरेंद्र सिंह को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सुरेंद्र सिंह बालामऊ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। 


गोपामऊ सुरक्षित विधानसभा सीट से कांग्रेस महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी को टिकट मिला है। जबकि सांडी सुरक्षित विधानसभा सीट से जिला पंचायत सदस्य आकांक्षा रावत को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। जिले कि शेष तीन सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवार घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed