{"_id":"600b14aa8ebc3e33b71730c0","slug":"up-board-education-hardoi-school-hardoi-news-hardoi-news-knp607576834","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 36 इंटर कॉलेजों को परिषद समक्ष देने होंगे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 36 इंटर कॉलेजों को परिषद समक्ष देने होंगे साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले के 36 माध्यमिक विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा 2021 में अर्हता को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। सचिव की ओर से भेजे गए लिफाफों को डीआईओएस ने कॉलेज प्रबंधकों को भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों द्वारा बच्चों की कराई गई फीडिंग में कुछ कमियां पाई गईं हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज के सचिव द्वारा जिले के 36 माध्यमिक विद्यालयों को लिफाफे भेजे गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि परिषद को जिले के इन विद्यालयों के द्वारा किए गए छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन विवरणों में कुछ त्रुटि मिली है। इसके बाद सचिव स्तर से वहां के प्रधानाचार्य को मूल प्रमाण पत्रों के साथ सचिव कार्यालय बुलाया गया है।
डीआईओएस ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश भेज दिए गए हैं। इन 36 विद्यालयों में डीपीजेकि इंटर कॉलेज बरहुंआ, बृम्हसिंह इंटर कॉलेज महरी, एसपी इंटर कॉलेज साईं पिपरांवा, बैजनाथ इंटर कॉलेज बजेहरा, सार्व. शि. सं. इंटर कॉलेज अल्लीपुर, पटेल इंटर कॉलेज रौंसा, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज भवानीखेड़ा, मां सरस्वती इंटर कॉलेज शाहाबाद, राजबहादुर इंटर कॉलेज चंदीपुर, अशोक इंटर कॉलेज भोलापुरवा, अंकि इंटर कॉलेज लखाही, माता फूलमती उमावि सेंधरौली, नन्हूराम इंटर कॉलेज नौमलिकपुर, शंकरलाल इंटर कॉलेश मुशर्फाबाद बिलग्राम, श्रीदीनानाथ इंटर कॉलेज नीभापुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज जियो सतिह कुल 36 इंटर कॉलेज शामिल हैं।