फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Unseasonable rain disrupted

बेमौसम बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 02 Mar 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 02 Mar 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Unseasonable rain disrupted

लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया।

विज्ञापन
बीती रात से इलाके में शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जाते-जाते ठंड वापसी करवा दी और लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहन लिए। पूरा दिन हुई बारिश से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

चपरतला रोड पर मसजिद उसमाने गनी, बस स्टैंड, इसलामगंज कब्रिस्तान के पास, कंजड़ चौराहा और परजाऊ ताल के पास कीचड़ और पानी जमा होने से लोगों का रास्ते से निकलने दुश्वार हो गया। खुर्मुली चौराहे के पास जमा कूड़े के ढेर और खस्ता हालत सड़क पर कीचड़ से लोग परेशान हुए।

भारी बारिश से पिहानी-हरदोई के बीच 33 केवीए लाइन में फाल्ट से बीती रात से ही इलाका ब्रेेक डाउन में है। शनिवार से लेकर रविवार की रात तक कसबा अंधेरे में रहा। इस बाबत जेई हंसराज यादव ने बताया कि पोल भीगे होने और बारिश से पेट्रोलिंग मेें बाधा आई।

रविवार को पूरा दिन पेट्रोलिंग के बावजूद फाल्ट नहीं मिला। सोमवार को नए सिरे से पेट्रोलिंग कराई जाएगी। उधर, शाहाबाद नगर व ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 15 घंटे से बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। किसानों का कहना है कि बारिश से तैयार खड़ी गेेहूं व आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है।

उधर, तेज बारिश व ठंडी हवाएं चलने से लोगों को एक फिर से सर्दी के लौट आने का आभास हुआ। वहीं सारे दिन सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed