{"_id":"57376c4e4f1c1b360791a54b","slug":"unknown-vehicle-collision-accountant-serious-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लेखाकार गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार लेखाकार गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 14 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात कोयलबाग कालोनी के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कस्तूरबा गांधी विद्यालय के लेखाकार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर के बावन चुंगी निवासी पुनीत त्रिवेदी (35) शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह बावन चुंगी की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। वह कोयलबाग कालोनी के निकट मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उनकी जेब से मिले मोबाइल से उनके घर में परिजनों को सूचना दी गई। आस पास के लोगों ने बताया कि वह हेलमेट नहीं पहने थे। इधर, चिकित्सालय में उनकी हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने कुछ ही देर बाद उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
इधर, शनिवार को कोतवाली शहर में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुनीत जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरपालपुर में लेखाकार के पद पर तैनात हैं। उनकी हालत गंभीर देख यहां के अधिकंाश कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षकों व लेखाकारों ने उनकी हालत में सुधार के लिए ईश्वर से प्रार्थनाएं की। हरपालपुर, सुरसा, बावन, संडीला आदि विद्यालयों में प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन