{"_id":"6664ac9f64133b31530a3b44","slug":"unity-among-hindus-is-necessary-for-the-expansion-of-sanatan-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-115527-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सनातन के विस्तार को हिंदुओं में एकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सनातन के विस्तार को हिंदुओं में एकता जरूरी
विज्ञापन
हरदोई। हिंदू एकता समिति सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए युवाओं को जागरूक करने का अभियान चलाएगी। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को हुई बैठक में समिति की प्रदेश अध्यक्ष रामदेवी पटेल ने कहा कि सनातन धर्म के विस्तार के लिए हिंदुओं का एकता के सूत्र में बंधना जरूरी है।
कार्यक्रम में रामदेवी पटेल में कहा कि लवजिहाद, जमीन जिहाद और धर्मांतरण को रोकने के लिए हिंदुओं को एक जुट होना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि कुछ धर्म विशेष की ओर से साप्ताहिक सभाओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एक जुट होकर इसका करारा जवाब देना चाहिए।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कीर्ति सिंह ने कहा कि हिंदू समाज की प्रत्येक माता का यह नैतिक दायित्व है कि सांसारिक और घरेलू कार्याें को करे हुए अपने बच्चों को धार्मिक ग्रंथों से भी जोड़ें। उन्होंने कहा कि हिंदू जाति धर्म में न बंटकर हिंदू बनकर रहे। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मी बाई, पद्मावती, अवंती बाई की जीवन गाथा भी बताई गई। कार्यक्रम को सुनैना सिंह, संजय कुमारी सोनी, रजनी देवी, अलका गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।