फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uniformed youth looted 15 thousand rupees from Timardar

वर्दीधारी युवक ने तीमारदार को धमकाकर 15 हजार लूटे

Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uniformed youth looted 15 thousand rupees from Timardar
हरदोई। अस्पताल गेट के पास बुधवार को गुटखा खा रहे तीमारदार को धमकाकर वर्दीधारी युवक बाइक पर बैठा ले गया। एसपी कार्यालय से चंद कदम दूर पुलिस क्लब के सामने उससे 15 हजार रुपये लूटकर भाग गया। पीड़ित के सूचना देने पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिहानी कस्बे के मोहल्ला छिपीटोला निवासी नन्हें (50) पुत्र सुंदर मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसकी पत्नी उर्मिला टीबी रोग से ग्रसित है। पांच दिन पूर्व उर्मिला की तबीयत बिगड़ने पर उसेे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर नन्हें अस्पताल गेट के निकट स्थित दुकान के पास गुटखा खा रहा था। इसी दौरान सफेद रंग की बाइक पर पुलिस की वर्दी पहने युवक वहां पहुंचा। युवक ने उसे गुटखा खाना जुर्म बताकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद कोतवाली ले जाने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उसे एसपी कार्यालय से चंद कदम दूरी पर पुलिस क्लब के सामने ले गया। जहां पर पीड़ित ने 300 रुपये देकर छोड़ने की गुहार लगाई। युवक ने धमकाकर कहा कि गुटखा खाने पर वह तीन लोगों को जेल भेज चुका है। इस बात से डरकर नन्हें कांप गया और उसने जेब में रुपये होने की बात कह दी। युवक ने उससे 15 हजार रुपये लूट लिए। उसे मौके पर छोड़कर अस्पताल गेट आने की बात कह कर भाग गया। एसपी कार्यालय के निकट हुई वारदात से सनसनी फैल गई है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी है। कोतवाली प्रभारी एसएसआई सुरेंद्र सोनकर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed