फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   under suspicius condition married woman dead, dowary death report

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 04 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
under suspicius condition married woman dead, dowary death report
फोटो-20- रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जगसरा में सोमवार को विवाहिता का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जगसरा निवासी कामिनी सिंह (32) का शव घर में साड़ी के फंदे के सहारे पंखे से लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पति विनय सिंह व परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। विनय ने बताया कि सुबह पांच बजे आंख खुली को कामिनी का शव लटकता मिला।
विज्ञापन

उसने व परिजनों ने शव उतार कर नीचे रख दिया। सूचना मिलने के बाद कामिनी के भाई सर्वेंद्र सिंह निवासी कस्बा व थाना मड़ियावां जिला लखनऊ परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। भाई सर्वेंद्र ने बताया कि उसने बहन कामिनी की शादी लगभग डेढ़ साल पहले विनय के साथ की थी। आरोप लगाया कि पति विनय, सास, ससुर रामेंद्र सिंह, नंद बबली दहेज में नगदी व लखनऊ में प्लाट की मांग कर उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आएदिन उसके साथ मारपीट करते थे। सर्वेंद्र ने कामिनी की गला दबाकर हत्या करने व इससे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। सीओ संडीला महावीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed