फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled bike collided with tree, two friends died

Hardoi News: अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत

Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with tree, two friends died
कछौना। थाना क्षेत्र में हथौड़ा गांव की मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

थाना के पहावां गांव निवासी अखिलेश (30) पुत्र रामस्वरूप व संडीला कोतवाली क्षेत्र के टिरमुख निवासी विनीत (32) पुत्र दुलारे मंगलवार की शाम करीब छह बजे बाइक से कछौना थाना क्षेत्र के हथौड़ा बाजार जा रहे थे। रास्ते में हथौड़ा मोड़ के पास बाइक की तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पहावा गांव निवासी राजेश के यहां उनकी पुत्री की पांच मई को शादी थी। उसी में शादी में शामिल होने के लिए विनीत गांव आया था, तभी से वह यहां रह रहा था। परिजनों के मुताबिक अखिलेश के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वहीं विनीत की शादी हो गई थी ,लेकिन पत्नी से तलाक हो गई थी। दोनों लुधियाना में रहकर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed