{"_id":"62239f4f7a4fdc1b6f4cc72b","slug":"uncontrollable-bike-fell-from-the-culvert-middle-aged-died-hardoi-news-knp684040552","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बाइक पुलिया से गिरी, अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बाइक पुलिया से गिरी, अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में संडीला मार्ग पर शराब के नशे में अधेड़ की बाइक बेकाबू होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा परस निवासी विनोद कुमार (48) शराब के लती थे। शनिवार को दोपहर माधौगंज के ग्राम भैंसरी स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे।
रास्ते में संडीला मार्ग पर बाइक समेत वह पुलिया से नीचे जा गिरे। हादसे के समय हेलमेट न लगाने से सिर में चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई लवकुश ने बताया कि विनोद अविवाहित था। नशे की हालत में बाइक बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरने से जान चली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि नशे की हालत में बाइक चलाने से हादसा हुआ है।