फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Umdega rainbow on each other

एक दूजे पर उमड़ेगा सतरंगी प्यार

Wed, 04 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 04 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Umdega rainbow on each other

विज्ञापन
होलिका पूजन गुरुवार को एवं होली शुक्रवार को खेली जाएगी। भौजी के आंगन में गुलाल उड़ाने और उनके साथ हंसी ठिठौली करने के लिए लोग होली केआने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। गांवों से लेकर शहर तक फाल्गुनी गीतोें की धुन सुनाई पड़ने लगी हैं। ऐसे में भांग के साथ रंग जमाने के लिए लोगों की टोलियां भी बनने लगी हैं।

 टूटते संयुक्त परिवार और बढ़ता एकाकी परिवारों का चलन होली केरंगों को फीका कर रहा है। बाजारों में त्योहार को लेकर रौनक है। दुकानें सजी हुई हैं। रंगों व पिचकारियों के अलावा नमकीन, मिठाई, गिफ्ट, रेडीमेट कपड़ों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है।  

चीनी के साथ मोदी पिचकारी भी मारेगी रंग
हरदोई। शहर में जगह-जगह पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। नगर के सिनेमा चौराहे, सदर बाजार, स्टेशन रोड, मुन्ने मियां चौराहे सहित कई चौराहों व बाजारों में रंगों, पिचकारियों की दुकानें लगी हैं। चाइनीज पिचकारियों की धूम मची है। मोदी पिचकारी भी बाजार में है। इसकी कीमत 500 रुपये  है। विक्रेता विजय का कहना है कि महंगाई की मार रंगों व पिचकारियों पर भी खूब पड़ी है। बच्चों के खेल खिलौने व कार्टून वाली पिचकारियां 50 से लेकर 150 रुपए तक उपलब्ध हैं।


रंगों में सराबोर नजर आए नन्हे मुन्ने
हरदोई। होली के त्योहार को लेकर बुधवार को ज्यादातर स्कूलों में छुट्टी हो गई। स्कूल में बच्चों ने बुधवार को ही होली खेली। शहर के जेके पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed