{"_id":"599880ac4f1c1bf60b8b466e","slug":"two-writers-and-father-in-law-son-in-law-injured-in-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो लेखपाल व ससुर दामाद घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो लेखपाल व ससुर दामाद घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर नीर गांव के निकट बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो लेखपाल और ससुर दामाद घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
इटावा जनपद निवासी लेखपाल राहुल द्विवेदी (26) पुत्र विजेंद्र और जिले के ही निवासी सुधीर कुमार (46) पुत्र बीएम शुक्ला शहर के नुमाइश चौराहा निक ट चक बंदी विभाग में तैनात हैं। शनिवार को दोनों शनिवार को बाइक से चकबंदी से संबंधित काम से अहिरोरी ब्लाक के नयागांव गए थे। दोपहर करीब चार बजे दोनों लेखपाल शहर आ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान टड़ियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर नीर गांव के निकट सामने से आई बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में राहुल और सुधीर कुमार के अलावा दूसरी बाइक पर सवार अनुज (19) पुत्र सियाराम निवासी अंटवा सुरसा थाना व ससुर विक्रम (55) घायल हो गए। बाइक चला रहा राहुल व अनुज हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दी है।
विज्ञापन