फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two vicious thieves arrested after the encounter, four lakh jewels were also found

मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, चार लाख के जेवर भी मिले

Thu, 04 Feb 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two vicious thieves arrested after the encounter, four lakh jewels were also found
चोरों के पास से बरामद चांदी के जेवर व अन्य सामग्री। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शाहजहांपुर निवासी दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग चार लाख रुपये के चांदी के जेवर, एक बाइक और असलहे भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि टड़ियावा के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय टीम के साथ बुधवार की रात हरदोई-सीतापुर मार्ग पर सिकरोहरी पुल के पास वाहनों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सीतापुर की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर चेकिंग प्वाइंट से पहले ही परसपुर की ओर मुड़ गए। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। हालांकि गोली से कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता हरिद्वारी और गंगा निवासी ग्राम मिलकिया थाना निगोही जिला शाहजहांपुर बताया। दोनों ने हरदोई और सीतापुर में चोरी की घटनाएं अंजाम देने की बात स्वीकार की है। इनके कब्जे से चांदी के लगभग पांच किलो जेवर बरामद किए हैं।

एक बाइक, एक चाकू, एक तमंचा, तीन कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है। दोनों पर सीतापुर के मिश्रिख, हरदोई के बेनीगंज कोतवाली, शाहजहांपुर के निगोही थाने में सात मामले दर्ज होने की जानकारी भी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी।

हरदोई : गिरफ्तार किए गए शातिर चोर। संवाद

हरदोई : गिरफ्तार किए गए शातिर चोर। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed