{"_id":"5dd041a88ebc3e549d040348","slug":"two-thousand-rupees-will-not-be-stolen-hardoi-news-knp52626083","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार रुपये दो तो नहीं होगी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार रुपये दो तो नहीं होगी चोरी
विज्ञापन
मल्लावां(हरदोई)। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसा में प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चौथी बार चोरी हो गई। खास बात यह है कि इस बार चोर ने अलग-अलग पर्चियों पर अपना संदेश भी स्कूल में छोड़ दिया। पर्चियों के मुताबिक चोर को तीन हजार रुपये की जरूरत है। तीन हजार रुपये मिलने के बाद कुछ नहीं होगा। यह भी लिखा है कि चोरी करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन अगर तीन हजार रुपये नहीं मिले तो पता नहीं कितना नुकसान हो जाए। विद्यालय के शिक्षामित्र ने पूरी घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
प्राथमिक स्कूल बांसा में विद्यालय खोलने के लिए शनिवार सुबह पहुंचे शिक्षामित्र शैलेंद्र कुमार को ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो क्रिकेट खेलने वाला बैट और चटाई गायब थी। इसी दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक भी आ गए। विद्यालय में रखी एक मेज पर कागज की अलग-अलग पर्चियां लिखीं मिलीं। इन पर्चियों में लिखा है कि उसे तीन हजार रुपये की जरूरत है। चोरी नहीं करना चाहता है और चोरी करना अच्छा भी नहीं लगता है। उसने एक पर्ची में यह भी लिखा है कि रुपये नहीं मिले तो स्कूल में नुकसान होता रहेगा। चोरी की यह पर्चियां पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शिक्षामित्र और अध्यापकों के मुताबिक विद्यालय में चोरी की यह चौथी घटना है और इसे अराजकतत्वों का काम माना जा रहा है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।