फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two teachers killed by tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से दो शिक्षकों की मौत

Fri, 30 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 30 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two teachers killed by tractor collision
accident - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। शहर क ोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हरदोई-बिलग्राम रोड पर चुंगी के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई और तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक सुरसा के मलिहामऊ में श्रीराम कृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ाते थे। बाइक से स्कूल से घर लौटते समय हादसा हुआ। चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शवों को मुर्दाघर में रखवाया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के लक्ष्मीपुरवा निवासी शिवरतन का बेटा रजनीश (32) मलिहामऊ के श्रीरामकृष्ण परमहंस बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षक था। गुरुवार को वह बाइक से स्कूल गया था। जहां से करीब एक बजे वह घर लौट रहा था। उसके साथ कॉलेज के शिक्षक विवेक (23) निवासी भीठादान और शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिलग्राम चुंगी निवासी विवेक राठौर (28) भी था। चुंगी के निकट हरदोई-बिलग्राम रोड पर सामने से जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रजनीश व विवेक के सिर में गंभीर चोटें आई। बाइक चला रहा रजनीश हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि विवेक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रामां सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उसे लखनऊ ले जा रहे थे। संडीला के निकट उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों को मुर्दाघर में रखवाया है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में मृतकों के परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। कहा कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed