फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two railway crossings will remain closed for a few more days; vehicles will be diverted via alternative routes.

Hardoi News: अभी कुछ दिन और बंद रहेंगे दो रेल फाटक, बदले मार्ग से जाएंगे वाहन

Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two railway crossings will remain closed for a few more days; vehicles will be diverted via alternative routes.
हरदोई। पटरियों की मरम्मत कार्य के चलते हरदोई-कौढ़ा और बालामऊ-बघौली स्टेशन के बीच पहले से बंद फाटकों का समय बढ़ा दिया गया है। दोनों रेलवे क्रासिंगों से सड़क यातायात फिलहाल बदले हुए मार्गों से हो सकेगा। इनमें कौढ़ा स्टेशन के नजदीक बलोवर फाटक और बघौली स्टेशन के पास पुरवा फाटक पर क्रासिंग बंद होने से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पवन शर्मा ने बताया कि कौढ़ा स्टेशन के पास समपार संख्या 283-सी बलोवर फाटक पर 28 अक्तूबर सुबह सात बजे से 30 अक्तूबर शाम छह बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान वाहन कौढ़ा स्टेशन के पश्चिम में स्थित समपार संख्या 284-सी सेवा फाटक और 285-सी लालापुरवा फाटक से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं बालामऊ-बघौली स्टेशन के बीच समपार संख्या 261-सी पुरवा फाटक पर 28 अक्तूबर सुबह सात बजे से दो नवंबर को शाम छह बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन पश्चिम दिशा में स्थित समपार संख्या 262-सी पहाड़पुर फाटक से निकल सकेंगे। रेलवे अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों से कार्य में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed