फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two people injured in road accidents

सड़क हादसों में दो लोग घायल

Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 03 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in road accidents
हादसे में घायल राजू उर्फ सोनू। - फोटो : अमर उजाला

माधौगंज/सवायजपुर।  अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटे आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के विगांवा निवासी सत्यभान (25)  शुक्रवार सुबह बाइक से सवायजपुर गया था। लौटते समय सरसई पुल पर बाइक बेकाबू होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में सत्यभान के सिर में गंभीर चोटें आई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 

जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र के जजुआमऊ गांव निवासी इंद्रपाल का बेटा राजू (24) बाइक से बांगरमऊ जा रहा था। रुकनापुर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोटें आई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा को दी। इस दौरान गुजर रहे सपा नेता सुभाष पाल ने अपनी गाड़ी से राजू को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed