फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two parties clashed over possession of the house.

Hardoi News: मकान की कब्जेदारी के लिए दो पक्ष भिड़े

Fri, 26 Dec 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over possession of the house.
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मटियामऊ गांव में मकान पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मटियामऊ निवासी तौफीक ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि गांव में उसका मकान है। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे गांव निवासी शहनूर, अपने भाई लालू, बंटी और मोनारी मकान पर कब्जा करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। बचाने आए भाई समीद और साहिल को भी आरोपियों ने पीटा। दूसरे पक्ष से शहनूर ने बताया कि वर्ष 2015 में उसने अपने खेत में मकान का निर्माण कराया था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे फिर से मकान का निर्माण शुरू कराया था। इसी दौरान गांव निवासी तौफीक ने अपने भाई समीद, तहरीर, साहिल के साथ आकर निर्माण रोकने लगे। आरोपियों ने गाली गलौज किया। मना करने पर इन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। भाई लालू बचाने आया तो उसको भी पीटा। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed