फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two miscreants of bike stealing gang arrested

Hardoi News: बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants of bike stealing gang arrested
थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के पास कही जाने की फिराक में थे चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के पास से पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने शातिरों की निशानदेही पर तीन बाइक समेत एक तमंचा बरामद किया है।
कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे उन्नाव जनपद के बार्डर पर स्थित सुल्तानपुर पुलिया के पास पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े उन्नाव के थाना बागरमाऊ के नसीमगंज निवासी साहिल उर्फ सारिक पुत्र अंसार अली व एक नाबालिग है। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी में तमंचा-कारतूस बरामद किए गए । उसके बाद उनकी निशानदेही पर सुल्तानपुर से कुछ दूरी पर झाड़ियों से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। इन लोगों ने बताया कि बाइक मुनौरापुर निवासी अनुराग सिंह की है।
विज्ञापन

वही, कोतवाल का कहना है कि दोनों शातिर चोर हैं। पड़ोसी जनपदों में भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
इनसेट
फोटो - 29 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
गेहूं चुराते ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
मल्लावां। थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी सुनील की दुकान में गेहूं लगे थे। बताया गया है कि रविवार की रात में सुरसा थाना के ढोलिया गांव निवासी अनूप पांडेय , मुकेश, गौरव गुप्ता, साहिल, मसूद पिकअप डाला में चोरी करके गेहूं लाद रहे थे। इसी बीच सुनील को जानकारी हो गई। इससे शोर किया। ग्रामीणों ने चोरों को घेरकर पकड़ लिया। उसके बाद जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने माधौगंज पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस ने चोरों को पिकअप डाला समेत कब्जा में ले लिया। घटना स्थल मल्लावां का होने के कारण चोरों को मल्लावां पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed