फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two managers summoned in stipend and fee reimbursement scam

Hardoi News: वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाला में दो प्रबंधक तलब

Fri, 03 Nov 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two managers summoned in stipend and fee reimbursement scam
हरदोई। वजीफा और शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाला की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने जांच में तेजी पकड़ ली है। करीब 65 करोड़ के फर्जीवाड़ा की चल रही जांच में एसआईटी ने यहां के दो कॉलेजों के प्रबंधकों को पूछताछ के लिए छह नवंबर को लखनऊ तलब किया है।
विज्ञापन

सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत संचालित कमजोर श्रेणी के छात्रों के लिए वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में एसआईटी ने यहां पर फरवरी चार कॉलेजों पर छापा भी मारा था। अभिलेखों को अपने कब्जे में ले लिया था। यहां पर चार कॉलेजों में करीब 2.65 करोड के घोटाले की पुष्टि हुई थी। एसआईटी की ओर से छह नवंबर को पूछताछ के लिए भिटाई के आरपीपी इंटर कॉलेज की प्रबंधक पूनम वर्मा और माधौगंज के तिर्वा के ज्ञानवती इंटर कॉलेज के प्रबंधक विवेक पटेल को महानगर के क्राइम ब्रांच कार्यालय में तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed