फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in accidents

हादसों में दो लाोगाों की हुई की मौत

Sat, 24 Jan 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 24 Jan 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents

बेनीगंज क्षेत्र में कोथावां मार्ग पर दो बाइकें आपस

विज्ञापन
में टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलोें को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बघौली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

बेनीगंज थाना क्षेत्र में कोथावां मार्ग पर देर शाम दो बाइक आपस में टकरा गई। इससे बाइक सवार ओम प्रकाश (40) पुत्र घसीटे निवासी छोटी गौरी थाना अतरौली गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जिला अस्पताल से परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां है। वह घर से नेवादा जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक सवार रामस्वरूप (60) पुत्र श्रीराम निवासी छोटी गौरी घायल हो गए।

उनको जिला अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया गया। उधर, बघौली क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। बघौली क्षेत्र के ग्राम जरेरा निवासी नीलम (25) पत्नी कुरींद्र पाल शुक्रवार की सुबह शौच को गई थी। वहां से वापस आने पर घर में उसकी हालत खराब हो गई।

जिस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के संबंध में मृतका के देवर देशराज ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में रहकर कार्य करता है। इस समय वह दिल्ली में ही है।

उसने बताया कि उसकी भाभी का मायका बेहटागोकुल क्षेत्र के ग्राम जमलापुर निवासी छोटेलाल के घर में है। छह वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। बताया कि मायके पक्ष को घटना की सूचना दी है। चिकित्सक जहर खाने से मौत होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed