{"_id":"f8645e44b3d70a3dee65ddd779b0a02e","slug":"two-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई हादसों में दो लाोगाों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई हादसों में दो लाोगाों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 16 Jan 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां थाना क्षेत्र के कचनारी गांव के निकट स्थित
विज्ञापन
जंगल में पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव लटका होने की जानकारी मिलते ही
सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल की
जिसमें उसकी जेब से प्राइवेट का बस का टिकट और कुछ पैसे बरामद किए। उधर,
देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई। घटना से घर
में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, कचनारी गांव के निकट घना जंगल है। इस जंगल में गुरुवार को एक शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका देख ग्रामीणों ने चौकीदार रामभजन को इसकी सूचना दी। चौकीदार की सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह व थाने के दारोगा इरशाद अहमद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर उसकी जांच पड़ताल की। युवक स्लेटी रंग की शर्ट व हॉफ स्वेटर पहने था।
उसकी जेब में एक बस का टिकट व कुछ पैसे निकले। उसके गले में अंगौछा बंधा था। पुलिस ने आस पास के गांव के लोगों से युवक के बारे में जानकारी ली, लेकिन कोई सुराग न लगने पर उसके शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। संभावना जताई जा रही कि युवक कहीं बाहर से आया था।
लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया, पर थाना पुलिस का कहना है कि युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन से गिर कर युवक की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासी शफीक (40) पुत्र महबूब गुुरुवार को ट्रेन से शाहजहांपुर जा रहे थे। चांदमारी के पास ट्रेन से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह शाहजहांपुर में रिक्शा चलाते थे। वहीं जाने को वह घर से निकले थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।