{"_id":"db3e1109e82b27817fd50e7e3e1d7fb0","slug":"two-days-on-the-atm-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों की छुट्टी से एटीएम पर लाइन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों की छुट्टी से एटीएम पर लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 व 26 को लगातार दो दिनों के अवकाश पड़ने से
विज्ञापन
सर्वाधिक परेशानी बैंकिंग कामकाज को लेकर हो रही है। एटीएम कार्ड धारक
ग्राहक तो किसी हद तक राहत महसूस कर एटीएम से काम चला रहे हैं, पर जिन
लोगों के पास एटीएम नहीं हैं, उन्हें पैसा निकालने को दो दिनों का इंतजार
करना पड़ रहा है।
लगातार दो दिनों के अवकाश से जिन लोगों ने अपने एकाउंट में पेमेंट को चेकें जमा की हैं, उन्हें भी अब इंतजार ही करना है, क्योंकि शनिवार को हाफ डे से साढ़े बारह बजे बैंकों में कामकाज बंद हो गया था और उसके बाद 25 तथा 26 जनवरी को बैंकें बंद रहने से क्लीरिंग कार्य मंगलवार को बैंकें खुलने के बाद ही हो सकेगा।
शनिवार को हाफ डे होेने से नेफ्ट एवं आरटीजीएस से पेमेेंट्स के पहुंचने की पुष्टि नहीं मिल पाई है। अवकाश के चलते जहां रविवार को एटीएम केंद्रों पर खासी भीड़ रही तो अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए लोगों को मायूस होना पड़ा।