{"_id":"67951ed3124bb047890e0b1b","slug":"two-arrested-with-stolen-three-kg-silver-and-rs-90-thousand-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125927-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चोरी की तीन किलो चांदी और 90 हजार रुपये संग दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चोरी की तीन किलो चांदी और 90 हजार रुपये संग दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। कछौना नगर में सराफ की दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने तीन किलो चांदी और 90 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में बीती 23 जनवरी को भी चार चोरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
कछौना के बाजार पूर्वी निवासी विशाल गुप्ता की सराफा दुकान कछौना नगर में ही है। चार जनवरी की रात चोरों ने शटर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। लगभग 50 लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी होने की बात सामने आई थी। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला था कि पंखिया गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है। बीती 23 जनवरी को पुलिस ने चार चोरों के साथ ही चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफ को भी गिरफ्तार किया था। तब चार किलो चांदी और साढ़े सात ग्राम सोना बरामद हुआ था।
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि विवेचना के दौरान ही शाहजहांपुर जनपद के निगोही थाना क्षेत्र के मिलकिया गांव निवासी पर्वत और बाबू को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन किलो चांदी और 90 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों चोर बेहद शातिर हैं और पंखिया गिरोह से हैं। बाबू के खिलाफ चंदौली जनपद के सकलडीहा थाने में तीन, अलीनगर थाने में तीन, बबुरी थाने में एक मामला दर्ज है। इसी तरह पर्वत के खिलाफ चंदौली जनपद के अलीनगर थाने में तीन और बबुरी थाने में एक मामला दर्ज है। उसके खिलाफ बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में एक, लालगंज थाने में दो और शाहजहांपुर जनपद के पवायां थाने में एक मामला दर्ज है।