फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two and a half thousand people will be vaccinated at 12 centers today

12 केंद्रों पर ढाई हजार लोगों को आज लगेगा %मंगल टीका’

Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand people will be vaccinated at 12 centers today
फोटो- 33- पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लेकर पहुंची वैन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में 12 केंद्रों (साइटों) पर 25 सत्रों (सेशन) में शुक्रवार को ढाई हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। सभी केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती डीएम ने कर दी है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन भी पहुंच गई है। जिन लोगों को टीका लगना है, उनके मोबाइल नंबर पर कोविन एप से एसएमएस भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

16 जनवरी से पूरे देश में कोरोना टीकाकरण शुरू हो चुका है। 16 जनवरी को जिले में तीन केंद्रों पर 271 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया गया था। 16 जनवरी को जिन लोगों को टीका लग चुका है अब उन्हें 15 फरवरी को टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

अब कोरोना के पहले चरण में टीकाकरण के लिए चिन्हित किए जा चुके फ्रंटलाइन वर्कर्स में से शेष का टीकाकरण 22, 28 और 29 जनवरी को होना है। इसके लिए 7400 से अधिक कर्मचारियों को चिन्हित किया गया है। शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण के लिए डीएम अविनाश कुमार ने आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 12 केंद्रों पर चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग और प्रशासनिक अफसरों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। संडीला और भरावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तीन-तीन सत्र में टीकाकरण किया जाएगा। तीनों ही सत्रों में 100-100 लोगों को टीका लगाया जाएगा। शेष 10 केंद्रों पर टीकाकरण का एक-एक सत्र होगा। कुल 12 केंद्रों पर 25 सत्र में ढाई हजार लोगों को टीका लगाया जाएगा।
इंटरनेट की व्यवस्था दुरुस्त रखें
टीकाकरण केंद्रों पर इंटरनेट की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश डीएम अविनाश कुमार ने नोडल अधिकारियों को दिए हैं। डीएम ने कहा है कि कोविन पोर्टल पर विभिन्न सूचनाओं की फीडिंग संबंधित केंद्र से ही कराई जानी है। इसलिए इंटरनेट की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

केंद्रों पर पहुंच गई है वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि टीकाकरण के लिए आवश्यक वैक्सीन संबंधित टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच गई है। टीकाकरण की अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं। टीकाकरण समय से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed