फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Twenty thousand women took dirt flown

महिला के गंदगी लगा बीस हजार रुपये उड़ाए

Mon, 05 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 05 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Twenty thousand women took dirt flown

शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक से पैसे

विज्ञापन
निकाल कर जा रही वृद्ध महिला को गंदगी लगाकर बदमाश उसका रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुरवा निवासी छोटी बिटिया पत्नी सिरदार सोमवार को स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से रुपये निकालने आई थी। उसने बैंक से आठ हजार रुपये निकाले और झोले में रख लिए। उसके झोले में 12 हजार रुपये और थे। जिनको वह किसी को देने जा रही थी।

रुपयों का थैला लेकर अभी वह कुछ ही कदम पर चली होगी, किसी ने साड़ी में गंदगी लगा दी। इससे उसका ध्यान हटा और वह गंदगी को साफ करने लगी। इसी बीच दो बाइक सवार आए और झोला छीन कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, पर तब तक बदमाश फरार हो गए।

घटना से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना महिला ने अपने पुत्र हरिद्वारी को दी। वह भी मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि उसके पिता रेलवे में कर्मचारी थी। उनकी पेंशन उनके मां के पास आई थी। वह मां को बैंक में छोड़कर बाली जी हास्पिटल चला गया था।

इसी बीच यह घटना हो गई। इससे पूर्व भी स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालने के बाद बाहर आने पर कई लोग उचक्कों का शिकार हो चुके हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed