{"_id":"ae1a7e1c891002f08cbe52626eaf1ae1","slug":"twenty-one-per-cent-of-the-board-exam-copies-janchin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की इक्कीस फीसदी कापियां जंचीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा की इक्कीस फीसदी कापियां जंचीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की 21 फीसदी कापियों का
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। परीक्षकों की कमी को अस्थाई
परीक्षकों की नियुक्ति कर पूरा किया जा रहा है। वहीं कापियों में मार्मिक
अपील मिल रही हैं। तीनों केंद्रों पर सुचारु रूप से मूल्यांकन कार्य चल रहा
है।
ज्ञात हो कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शहर के तीन विद्यालयों में चल रहा है। गुरुवार तक जिले में 21.29 फीसदी कापियों का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया। राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर अब तक कुल 80,971 उत्तर पुस्तिकाओं का मूूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया।
केंद्र पर अब तक 17 फीसदी कापियों का मूल्यांकन हुआ है। सनातन धर्म इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर गुरुवार तक 31,220 उत्तर पुस्तिकाआें का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया। यहां पर आवंटित उत्तर पुस्तिकाओं का 29 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया।
आर आर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर 40,745 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया। मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की कमी को पूरा करने को योग्यता के आधार पर अस्थाई परीक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं में गुरुजनों के नाम मार्मिक अपील मिल रही है।
मूल्यांकन प्रभारी डा. बृजेश मिश्र ने बताया कि तीनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शांति पूर्वक चल रहा है। उधर, मूल्यांकन केंद्र पर कापियों का मूल्यांकन कर रहे परीक्षक अधिक कापी चेक करने की चाह में गड़बड़ी कर रहे हैं। एक परीक्षक ने कापियों की संख्या बढ़ाने को अंदर कापियों का मूल्यांकन किया ही नहीं और सिर्फ प्रथम पृष्ठ पर नंबर अंकित कर लिए।
जिसे रेंडम चेकिंग में पकड़ा गया। इस पर परीक्षक को फटकार लगाई और विधिवत कापियों का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।