फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tullu Babu became Bar President, Mahendra won the post of General Secretary.

Hardoi News: बार अध्यक्ष बने टुल्लू बाबू, महामंत्री पद पर महेंद्र जीते

Sat, 23 Dec 2023 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tullu Babu became Bar President, Mahendra won the post of General Secretary.
हरदोई। बार एसोसिएशन के 21 पदों के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कृष्ण दत्त शुक्ला उर्फ टुल्लू बाबू निर्वाचित हुए हैं। महामंत्री पद पर महेंद्र प्रताप सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया है। विजेताओं के समर्थकों ने खुशी में आतिशबाजी की और ढोल नगाड़े भी बजवाए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बेहद प्रतिष्ठित माना जाता है। इस बार अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कृष्ण दत्त शुक्ला को 574 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी रामेंद्र सिंह तोमर को 567 वोट मिले। अरविंद सिंह करौंदी को 120 वोट हासिल हुए। टुल्लू बाबू को सात वोटों से विजयी घोषित किया गया। 10 मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद पर छह प्रत्याशी मैदान में थे। महेंद्र प्रताप सिंह ने 625 वोट पाकर अनिल मिश्रा को 415 वोटों के लंबे अंतर से हरा दिया। अनिल मिश्रा को 210 वोट मिले। सुधीर यादव को 198, जितेंद्र श्रीवास्तव 107, लाल बिहारी को 97 और प्रीति द्विवेदी को 20 वोट मिले।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर शशिकांत सिंह गौर 434 वोट पाकर जीते। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रतिमा पांडेय मिश्रा रहीं, जिन्हें 390 वोट मिले। संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर लक्ष्मीकांत पांडेय को 666 वोट मिले और वह 82 वोट से जीते। निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार को 584 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर 451 वोट पाकर नीतू चंद्रा विजयी रहीं। उन्होंने राम प्रताप यादव को 18 वोटों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव कुमार 78 वोटों से जीते। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) के पदों पर योगेश कुमार सिंह और विनय कुमार शुक्ला बंटू को निर्वाचित घोषित किया गया। उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के पद पर शैलेंद्र कुमार सिंह निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के पद पर केके अवस्थी, ऋषी कुमार गुप्ता, कृष्णकांत गुपता, हिमांशू सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सर्वेंद्र कुमार सिंह निर्वाचित हुए। कनिष्ठ सदस्य पद पर कमल किशोर श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, मदन पांडेय, अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार सिंह और राम निवास को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed