{"_id":"61f6c9d701281830a35bbb1f","slug":"truck-touch-ht-line-driver-died-hardoi-news-knp67797611","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन में छुआ ट्रक,चालक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन में छुआ ट्रक,चालक की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां (हरदोई)। चीनी मिल गेट के बाहर रविवार सुबह ट्रक एचटी लाइन के तार से छू गया। ट्रक में करंट उतरने से चालक गंभीर रूप से झुलस गया। मिल कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर उसे जिला अस्पताल भेजा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
मुरादाबाद के मेनाठेर निवासी जीशान (35) शनिवार देर शाम हरियावां चीनी मिल से गन्ने की खोई लादने गया था। रविवार सुबह वह ट्रक लेकर मुरादाबाद जा रहा था।
मिल के गेट के बाहर निकलते ही ट्रक एचटी लाइन से छू गया। करंट लगने से जीशान गंभीर रूप से झुलस गया। मिल कर्मियों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद चालक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेल्पर गुड्डू ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।