{"_id":"6195389ef4be8a38bc6ed4e1","slug":"truck-overturns-on-watchman-death-hardoi-news-knp6645712109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग ताप रहे चौकीदार पर पलटा गन्ना भरा ट्रक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग ताप रहे चौकीदार पर पलटा गन्ना भरा ट्रक, मौत
विज्ञापन
फोटो-40-घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बूढ़ागांव में गन्ना सेंटर पर बुधवार देर शाम ट्रक पलटने से चौकीदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिहानी कोतवाली क्षेत्र के घुरेला गांव निवासी शिवमंगल (65) बूढ़ागांव स्थित गन्ने के सेंटर पर चौकीदार था। बुधवार देर रात वह सेंटर पर सड़क के पास ही आग ताप रहा था। इसी दौरान सेंटर से गन्ना भरकर गुजर रहा ट्रक शिवमंगल पर पलट गया।
ट्रक पलटने की सूचना पर मौके पर भीड़ लग गई और आनन फानन ही लोग ट्रक और गन्ना हटाकर चौकीदार को बाहर निकालने की मशक्कत करने में जुट गए। लेकिन तब तक चौकीदार की मौत हो गई।