फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Truck overturned after wheel got stuck on unpaved road, seven people including driver injured

Hardoi News: कच्चे रास्ते में पहिया धंसने से ट्रक पलटा, चालक समेत सात घायल

Thu, 17 Jul 2025 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned after wheel got stuck on unpaved road, seven people including driver injured
हादसे के बाद पलटा पड़ा ट्रक।
मल्लावां। राशन लदे ट्रक का पहिया बृहस्पतिवार सुबह कच्चे रास्ते में फंस गया। इससे ट्रक पलट गया। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक ट्रक राशन भरकर बृहस्पतिवार को जा रहा था। ट्रक में मेहंदीपुर, दाउदपुर, शाहपुर पवार, लक्षीपुर सुमेरपुर समेत कई कोटेदारों का राशन लदा था। ट्रक हरपालपुर निवासी राजेश (35) चला रहा था। ट्रक पर सीतापुर निवासी मुनीम पवन (30), भगवंतनगर निवासी पल्लेदार सनीस (35), राजेश (30), पिंटू (25), राजेश (30) और हनीफ (35) भी पीछे की ओर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

कलेनापुर-सुमेरपुर मार्ग पर बरगदबाबा के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को साइड देने में ट्रक कच्चे रास्ते पर उतर गया। इससे पहिया गीली जमीन में धंस गया और ट्रक पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। राजेश और पवन को मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed