{"_id":"5f089de28ebc3e638c7724a5","slug":"truck-malik-per-report-hardoi-news-knp570473169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी लदा ट्रक गायब होने में ट्रक मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी लदा ट्रक गायब होने में ट्रक मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। चीनी लदे ट्रक के गायब होने के मामले में पुलिस ने भरतपुर निवासी ट्रक मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। जिले की क्राइम ब्रांच ने ट्रक मालिक की गिरफ्तारी की है।
दिल्ली में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक मुकुंद कुमार झा ने पाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बालाजी ट्रांसपोर्ट मैनपुरी से एक ट्रक भाड़े पर लिया था। इस ट्रक में रूपापुर चीनी मिल से लगभग 12 लाख रुपये की 350 क्विंटल चीनी 18 मई को गुजरात के मुद्रापोर्ट भेजी थी। कई दिन बीतने के बाद भी ट्रक मुद्रापोर्ट नहीं पहुंचा तो मिल प्रबंधन ने ट्रांसपोर्ट से संपर्क किया। मैनपुरी के ट्रांसपोर्ट ने बताया कि ट्रक भरतपुर के कुम्हारगेट निवासी धीरज शर्मा पुत्र ओपी शर्मा का है और सत्यनारायण गुर्जर इस ट्रक का चालक है। 28 मई को मुकुंद झा की तहरीर पर पुलिस ने चीनी से भरे ट्रक के गुम होने की एफआईआर दर्ज कर ली। शुक्रवार को जिले की क्राइम ब्रांच ने ट्रक मालिक भरतपुर निवासी धीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पाली विनोद कुमार गोस्वामी ने बताया कि चीनी भरे ट्रक के गायब होने के मामले में धीरज शर्मा की गिरफ्तारी हुई है। उल्लेखनीय है कि इसी प्रकरण में लगभग एक माह पहले एसपी ने पाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह और उपनिरीक्षक नीरज बघेल को निलंबित कर दिया था। संवाद