{"_id":"609389ee5d68ab3e070388a2","slug":"truck-fell-into-the-river-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रक, दो सिपाही समेत तीन डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रक, दो सिपाही समेत तीन डूबे
Thu, 06 May 2021 11:48 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 May 2021 11:48 AM IST
सार
शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी प्रभात दीक्षित का ट्रक 24 अप्रैल की रात हरदोई रोड स्थित एक ढाबे के पास से चोरी हो गया था। 26 अप्रैल को प्रभात की तहरीर पर शाहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में रूपापुर से बरामद चोरी के ट्रक को शाहाबाद ले जाते समय रास्ते में पाली पुल के पास अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रक चला रहा आरोपी चोर व उसमें सवार क्राइम ब्रांच के दो सिपाही नदी में डूब गए। सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
खासी मशक्कत के बाद दोपहर में आरोपी चालक व एक सिपाही का शव नदी से बरामद हो गया। जबकि दूसरे सिपाही की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अनुराग वत्स व एएसपी कपिल देव समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी प्रभात दीक्षित का ट्रक 24 अप्रैल की रात हरदोई रोड स्थित एक ढाबे के पास से चोरी हो गया था। 26 अप्रैल को प्रभात की तहरीर पर शाहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी अनुराग वत्स के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम पूरे मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
बुधवार रात सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने रुपापुर के पास दबिश देकर चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से अमित (25) निवासी ग्राम श्यामपुर पंजा थाना हरपालपुुर को भी पकड़ लिया। देर रात पुलिस ट्रक को लेकर शाहाबाद जा रही थी। ट्रक, आरोपी अमित चला रहा था, जबकि क्राइम ब्रांच के सिपाही भूपेंद्र शर्मा (32) व सरवन जायसवाल (28) ट्रक मेें सवार थे।

क्राइम ब्रांच प्रभारी अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ ट्रक के पीछे चल रहे थे। पाली के पास गर्रा नदी पुल पर अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ कर नीचे जा गिरा। हादसे में चालक अमित समेत सिपाही भूपेंद्र व सरवन, तीनों नदी में डूब गए।
पीछे चल रहे क्राइम ब्रांच की टीम से सूचना मिलने पर एसपी अनुराग वत्स, एएसपी कपिल देव सिंह व सीओ शाहाबाद सतेंद्र सिंह समेत पाली एवं अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। नदी में तीनों की तलाश शुरू कराई। पुलिस ने क्रेन की मदद ट्रक को बाहर निकलवाया। इसके बाद दोपहर लगभग 3 बजे पहले चालक अमित का शव व इसके बाद दोपहर साढ़े चार बजे सिपाही भूपेंद्र का शव नदी से बरामद हो गया।
शाम तक गोताखोरों की मदद से व जाल डालकर सिपाही सरवन जायसवाल की तलाश जारी रही। एएसपी कपिल देव सिंह ने बताया कि चालक समेत दोनों सिपाहियों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। चालक अमित व सिपाही भूपेंद्र का शव बरामद कर लिया गया है, सरवन जायसवाल की तलाश की जा रही है। बताया कि बरामद किए गए दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
घर पर हो रहा था इंतजार, मिली भूपेंद्र की मौत की खबर
पाली के पास गर्रा नदी में ट्रक गिरने के बाद चालक समेत सिपाही भूपेंद्र मूल रूप से बुलंदशहर के थाना नरसेना के ग्राम प्याना का रहने वाला था। दो भाइयों में भूपेंद्र छोटा था और विवाहित था। पत्नी व एक बेटी परिवार के साथ गांव में रहती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद यहां पहुंचे भाई गौरव व परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र की बेटी की तबियत कुछ खराब चल रही थी। जिसके चलते उसने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। उसकी छुट्टी मंजूर हो गई थी। बुधवार देर रात पत्नी व अन्य परिजनों से हुई बातचीत के दौरान भूपेंद्र ने बताया था कि गुरुवार की सुबह वह हरदोई से घर के लिए निकलेगा। परिजन उसका इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह घटना में उसकी मौत होने की जानकारी मिली।

गुरुवार से ही सरवन जा रहा था छुट्टी
हादसे में सिपाही सरवन जायसवाल निवासी ग्राम सुखीपुर कूड़ा थाना टिकैत नगर बाराबंकी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सरवन चार भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था। बताया कि सरवन को काफी दिनों से छुट्टी नहीं मिली थी। तीन दिन पहले उसकी बहनोई की मौत हो गई थी। इसके चलते उसने छुट्टी के लिए आवेदन किया था, उसकी 1 सप्ताह की छुट्टी मंजूर हो गई थी। गुरुवार की सुबह उसे पुलिस लाइन से घर के लिए रवाना होना था। परिजनों ने बताया कि सरवन विवाहित था, उसकी एक बेटी है।
पूरे दिन मौके पर डटे रहे अफसर
गुरुवार अल सुबह रेलिंग तोड़ कर ट्रक के नदी में गिरने और उसमें चोरी के आरोपी चालक समेत दो सिपाहियों के डूबने की खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुबह पहले चालक व इसके बाद दोपहर में नदी से सिपाही भूपेंद्र का शव बरामद कर लिया है। शाम तक सिपाही सरवन की नदी में तलाश जारी रही। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह व सीओ शाहाबाद सतेंद्र सिंह समेत पाली, पचदेवरा व शाहाबाद कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। वहीं एसपी अनुराग वत्स भी अधिकारियों से पल पल की जानकारी लेते रहे।