{"_id":"63f903dcfb763dd4a50213a6","slug":"truck-driver-killed-in-car-collision-hardoi-news-c-12-1-95377-2023-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: कार की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, लोग बोले- समय पर एम्बुलेंस आती, तो बच जाती जान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: कार की टक्कर से ट्रक चालक की मौत, लोग बोले- समय पर एम्बुलेंस आती, तो बच जाती जान, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 25 Feb 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:07 AM IST
सार
गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच समय पर एम्बुलेंस न पहुंचने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में गैस सिलिंडर लेकर पहुंचे ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस के लिए 108 पर कॉल की, लेकिन वह 35 मिनट बाद पहुंची। तब तक चालक की सांसें थम चुकी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह फर्रुखाबाद जिले के गौदिकपुर निवासी 35 वर्षीय पृथ्वीराज एलपीजी गैस सिलिंडरों से लदा ट्रक लेकर बावन रोड पर तत्यौरा के पास गैस एजेंसी पहुंचा। ट्रक खड़ा करने के बाद चालक पृथ्वीराज सोमवंशी पुरवा के पास पीने का पानी लेने पहुंचा।
विज्ञापन
इसी बीच शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर वहां से भाग निकला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल हुए ट्रक चालक के इलाज के लिए एम्बुलेंस 108 पर कॉल की।
विज्ञापन
कई बार कॉल करने के 35 मिनट बाद जब एम्बुलेंस पहुंची, तब तक चालक की मौत हो गई। इलाकाई लोगों का कहना है कि यदि एम्बुलेंस समय पर पहुंच जाती, तो शायद चालक की जान बच जाती। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।