{"_id":"64e643f6a37ac4ee8e028f09","slug":"truck-driver-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire-hardoi-news-c-213-1-hra1003-2497-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ट्रक पर तिरपाल सही करते समय ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीतापुर जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा देवबंद निवासी नरेंद्र (35) ट्रक चलाता था। मंगलवार को वह महोली निवासी तहसीम का ट्रक लेकर सीतापुर से हरदोई आया था। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर स्थित एक धर्मकांटा के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर दिया था। बारिश होने के दौरान नरेंद्र ट्रक पर चढ़कर तिरपाल सही करने लगा।
इसी दौरान वह ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। घटना में नरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र विवाहित था। परिवार में पत्नी शिल्पी और तीन माह की बच्ची है।