{"_id":"61c21eb64e568467b674b67d","slug":"truck-collision-with-electric-poll-60-villages-electricity-effected-hardoi-news-knp6709240181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से टकराकर ट्रक पलटा, 60 गांव की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से टकराकर ट्रक पलटा, 60 गांव की आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बेहटागोकुल। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर बेहटागोकुल सबस्टेशन के सामने लगे विद्युत पोल में देर रात ट्रक ने टक्कर मार दी। पोल क्षतिग्रस्त होने से मानपुर और अटवा फीडर से जुड़े 60 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हादसे के बाद ट्रक पलट गया। दोपहर को मरम्मत शुरू हुई। जेई ने रात तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना जताई है।
सोमवार रात हरदोई की ओर से आ रहा ट्रक कस्बे में उपकेंद्र के सामने अनियंत्रित हो गया। ट्रक मेन लाइन के पोल से टकराने के बाद पलट गया। पोल टूट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भिजवाया। विद्युत लाइन टूटने से मानपुर व अटवा फीडर से जुड़े मानपुर, अटवा, अमखेरवा, मूंसेपुर, सकाहा, आंट, पलिया, असिगांव, पहेलिया व पटकापुर समेत लगभग 60 गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
मंगलवार दोपहर ट्रक हटवाकर लाइन की मरम्मत शुरू कराई गई। आपूर्ति बहाल न होने के कारण क्षेत्र के लगभग 30 से 35 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई मनोज गौतम ने बताया कि ट्रक हटवाकर पोल व लाइन की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास है।
विज्ञापन
लोगों ने बताई समस्या
- बेहटा धीरा गांव निवासी हिमांशु ने बताया कि रात से बिजली आपूर्ति गुल होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव की गलियों में अंधेरा पसरा रहा। सुबह पानी नहीं मिल पाया।
- मानपुर गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि पानी के लिए लोग पूरी तरह से मोटर व सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। रात से आपूर्ति बंद होने पर सबसे ज्यादा दिक्कत पानी जुटाने में हुई।
- अमखेरवा गांव निवासी श्यामू ने बताया कि रात से ठप आपूर्ति शाम तक बहाल नहीं की जा सकी है। इस दौरान लोगों को जरूरत के लिए पानी जुटाने में दिक्कत हुई। हैंडपंप के आगे लाइन लगानी पड़ी।