फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Triple talaq given to wife, report filed

पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 07 Mar 2022 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:40 PM IST
विज्ञापन
Triple talaq given to wife, report filed
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में महिला दिवस से पहले पति ने पत्नी तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौसगंज निवासी खुशनुमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ जून 2019 को उसकी शादी छोटा मोहल्ला निवासी निशाद के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ससुराली दहेज में सोने की चेन आदि की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे।
आरोप है कि विगत दिनों पूर्व ससुराली उसे दो बार केरोसिन डालकर आग लगाकर जलाने का प्रयास किया था। इसके बाद से वह मायके में रह रही थी। बताया कि रविवार को उसके पति ने फोन कर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे जानमाल की धमकी देकर घर से चला गया। पीड़ित ने मायके में फोन कर जानकारी दी। सोमवार को थाने में तहरीर दी। वहीं, महिला दिवस से एक पहले पति द्वारा तलाक का जख्म मिलनेे से खुशनुमा परेशान हैं।

पुलिस ने आरोपी पति निशाद व ननद शाहीन, देवर शमशाद, जलालुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed