फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trees fell on railway track in two places, rail traffic disrupted

रेल ट्रैक पर दो जगह गिरे पेड़, बाधित रहा रेल यातायात

Fri, 13 Mar 2020 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Trees fell on railway track in two places, rail traffic disrupted
फोटो-20- दलेलनगर स्टेशन के पास ट्रैक पर गिरा पड़ा पेड़ व मौजूद लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
आंधी के दौरान शुक्रवार की सुबह दिल्ली-लखनऊ रेल ट्रैक पर दो जगह पेड़ गिरने से ट्रैक बाधित हो गया। मसीत स्टेशन के पास आधे घंटे व दलेलनगर स्टेशन के पास गिरे पेड़ को पौने तीन घंटे बाद हटाकर ट्रैक को बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

इस दौरान किसान व मुगलसराय एक्सप्रेस समेत कई मालगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहा। ट्रैक बहाल होने के बाद अप और डाउन दोनों ट्रैकों पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आंधी के साथ ही शहर व आसपास क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। आंधी के दौरान मसीत व बघौली के बीच व बालामऊ दलेलनगर के बीच रेल ट्रैक पर पेड़ गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसीत के पास पेड़ गिरने से अप रूट व दलेलनगर के अप व डाउन, दोनों रूट बाधित हो गए। रूट बाधित होने की खबर मिलते ही दोनों ट्रैक पर आ रहीं ट्रेनों का संचालन रोक दिया।
इधर, सूचना मिलने के बाद रेल पथ विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मसीत स्टेशन के पास 7:45 बजे गिरे पेड़ को ग्रामीणों की मदद से हटाकर 8:15 बजे ट्रैक को बहाल कर दिया गया।
वहीं दलेलनगर के पास सुबह 7:45 बजे ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाकर 10:30 बजे, अप और डाउन, दोनों ट्रैक बहाल किए गए। ट्रैक बहाल होने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरू कराया गया।

स्टेशन अधीक्षक एफए हैदर ने बताया कि इस दौरान डाउन रूट की ट्रेन संख्या 13308 किसान एक्सप्रेस बालामऊ स्टेशन पर लगभग 20 मिनट व अप रूट की ट्रेन संख्या 14307 मुगलसराय एक्सप्रेस दलेलनगर स्टेशन पर लगभग दो घंटे खड़ी रही।
पंजाब मेल भी हरदोई स्टेशन पर रोकी गईं। वहीं ट्रैक बाधित रहने से तीन मालगाड़ियों को बालामऊ स्टेशन समेत अलग-अलग जगह रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed