फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tree pits and trucks , including three children died

पेड़ से भिड़ा ट्रक, बच्चे समेत तीन की जान गई

Sat, 09 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Sat, 09 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tree pits and trucks , including three children died
जानवरों को बचाने में तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पेड़ से जा भिड़ा। इससे ट्रक में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई। पांच अन्य घायल हो गए। मरने वालों में तीन महीने का बच्चा भी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। यह हादसा गुरुवार रात कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 12 बजे बिल्हौर-कटरा मार्ग पर अचानक सामने आए जानवरों को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पेेड़ से टकरा गया। इससे शाहजहांपुर जिले के भरतापुर गढ़िया रंगीन गांव निवासी ट्रक चालक सुरेश (40) पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई। उनका पुत्र गोविंद (15), पुत्री रेनू (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा सुरेश के साढ़ू और फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना के गढ़वाया गांव निवासी निकेश उर्फ प्रेमचंद्र (32) पुत्र प्रताप और उसके तीन माह के पुत्र की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी सोनी (30), पुत्री काजल (5) घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक पर सवार मलखान (30) और फतेहपुर के ललौली थाने के खबई स्वर निवासी शिव ओम (22) पुत्र जयराम भी घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से शिवओम को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि ट्रक चालक सुरेश की फतेहपुर के बिंदकी में ससुराल है। वह अपने साले का ट्रक चलाता था और वर्तमान में बरेली के फत्त्तेपुर पूर्वी में किराए के मकान में रहता था। सुरेश ससुराल से अपने साढ़ू निकसे के साथ उसके घर जा रहा था तभी हादसा हो गया। हादसे में दोनों परिवारों के मुखिया की मौत होने से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed