फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Travel made easy by contracted buses

Hardoi News: हरदोईः अनुबंधित बसों से सफर हुआ आसान

Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Travel made easy by contracted buses
हरदोई। रोडवेज के बेड़े में चार अनुबंधित बसों के शामिल होने से यात्रियों का सफर आसान हो गया है। तीन अन्य बसों के साथ अनुबंध हो गया है, इनका भी जल्द संचालन शुरू हो जाएगा। 13 बसों के लिए अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए शासन की ओर से अनुबंधित बसें लगाई जा रही हैं। जनपद में अब तक चार अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हो गया है। इनमें एक बस कानपुर मार्ग पर वाया कन्नौज चल रही है। इससे अलावा एक बस इटावा के लिए वाया कन्नौज होकर चलाई जा रही है। एक बस बरेली के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन

एक बस पिहानी वाया गोपामऊ शुरू की गई है। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। विभाग की ओर से तीन बसों के लिए भी अनुबंध प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमें से दो हरदोई- बरेली के बीच चलेगी और एक कानपुर के लिए जाएगी। इनका संचालन फरवरी में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से इसके अलावा 13 बसों से अनुबंध की प्रक्रिया चल रही है। इससे हरदोई-कन्नौज-इटावा मार्ग पर तीन, हरदोई-सांडी-बिलग्राम-कन्नौज-कानपुर मार्ग पर एक, हरदोई-कन्नौज-औरैया मार्ग पर चार, हरदोई-पिहानी-जेबीगंज-मोहम्मदी-गोला मार्ग पर दो, हरदोई-गोपामऊ-सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर दो, हरदोई-शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर एक बस का संचालन शुरू होगा।

एआरएम हाकिम सिंह ने बताया कि जिन बसों का अनुबंध होता जा रहा है। उनका संचालन हो रहा है। जैसे-जैसे अनुबंधित बसें आती रहेंगी। उन्हें निर्धारित मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed