फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Transplanting of rice at the Feathers

धान की रोपाई को लगे पंख

Tue, 14 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Transplanting of rice at the Feathers

मानसूनी बारिश ने खरीफ की फसल को आक्सीजन दे दी। बीते

विज्ञापन
दिनों हुई मूसलाधार बारिश से खेत पानी से लबालब हो गए। सोमवार को किसान खेतों को कहीं पर संभालते तो कहीं पर बेड़ लगाते नजर आए। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इस बार खरीफ की फसल किसानों के आंसू पोछ देगी।

इधर, ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ एक केंद्रों को छोड़कर अधिकांश में धान और अन्य फसलों का बीज किसान खरीदकर अब बुआई में लग गए हैं। सोमवार को मौसम पूरी तरह खुलने के बाद किसानों ने मानसून की मेहरबानियों का पूरा लाभ उठाते हुए धान की रोपाई को रफ्तार दे दी।

कृषि विभाग के अफसरों का कहना है कि अभी तक हुई बारिश हर तरह से फसलों के लिए लाभप्रद है। अगर कहीं पानी भराव की समस्या है तो वहां पर धान की फसल के अलावा अन्य फसलों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में धान के अलावा अन्य फसलों के लिए किसानों को खेतों में जलभराव को नहीं होने देना चाहिए।

उधर, मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक जयशंकर मिश्रा के अनुसार 15 वर्षों बाद पहली बार जुलाई के पहले पखवाड़े में 301 मिमी और 8 घंटों में 170 मिमी बारिश ने रिकार्ड बनाए हैं। उधर, इस बारिश से सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को हुआ है, जिससे किसानों ने रोपाई को लेकर रफ्तार पकड़ ली है।

इसके अलावा मक्का, ज्वार तथा गन्ने की फसल के साथ सब्जियों व अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed