{"_id":"5f4a813d8ebc3e4143257177","slug":"tranch-proses-for-sugar-cane-crop-in-hardoi-hardoi-news-knp5795521183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेंच विधि से कराई गन्ने की बुवाई, किसानों को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेंच विधि से कराई गन्ने की बुवाई, किसानों को किया प्रेरित
विज्ञापन
फोटो-27- रेभामुरादपुर गांव में गन्ना की बुवाई करते चीनी मिल के अधिकारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोडरपुर में लोनी चीनी मिल के गन्ना विभागाध्यक्ष विवेक तिवारी ने रेभामुरादपुर गांव पहुंच कर प्रगतिशील किसान मुकेश कुमार, जोथूपुर पहुंच कर बिजेंद्र सिंह व जटपुरा गांव के किसान रामनाथ के खेत में शरदकालीन सत्र में ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई कराई।
किसानों को ट्रेंच विधि से बुवाई करने के लिए प्रेरित किया। गन्ना विभागाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि यह समय गन्ना बुवाई के लिए सबसे अच्छा है। किसान खेत में 4-4 फुट की दूरी पर लाइनों में गन्ना बुवाई करें। साथ ही सह-फसल के रूप सरसों, मटर, मूली आदि की बुवाई कर दोहरा लाभ अर्जित करें।
मिल के उप महा प्रबंधक गन्ना अनिल सिंह ने बताया कि इस समय गांवों में सर्वे प्रदर्शन का कार्य चल रहा है। किसान अपने गन्ना सर्वे की जांच अवश्य कर लें। इस मौके पर मिल क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक वीरेश पाल सिंह, आनंद कुमार, अजय त्रिवेदी, चीनी मिल के अधिकारी नेतराम सिंह, सीपी सिंह, संजीव कुमार तोमर व कर्मचारी सतेंद्र मिश्रा, पुरूषोत्तम मिश्रा व रामू वर्मा आदि मौजूद रहे।