फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Trains run till Phaphamau Junction for Kumbh Snan

Hardoi News: कुंभ स्नान के लिए फाफामऊ जंक्शन तक चलाई गईं ट्रेनें

Thu, 02 Jan 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Trains run till Phaphamau Junction for Kumbh Snan
हरदोई। जनपद के श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। कुंभ स्नान के लिए चली विशेष ट्रेनों में से दो का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन भी होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज में मकर संक्रांति को पहले स्नान के साथ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। कुंभ में देश विदेश से आने वाले लोगों को सहूलियत मिले। इसके लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। विभिन्न स्टेशनोंं से जनवरी के दूसरे सप्ताह से ट्रेनें शुरू हो जाएंगी। इनमें से दो जोड़ा ट्रेनें हरदोई में भी ठहरेंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 04065-66 दिल्ली से फाफामऊ जंक्शन के बीच 10 जनवरी से 8 फरवरी तक कुल 7-7 फेरे लगाएगी। दिल्ली से यह ट्रेन रात में 23:25 बजे चलेगी और फाफामऊ से रात को 23:30 बजे से संचालित होगी।
विज्ञापन

इसका हरदोई में ठहराव दिल्ली से आने पर सुबह 7:38 बजे होगा और फाफामऊ से आने पर सुबह 5:13 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04525-26 बठिंडा से फाफामऊ जंक्शन के बीच 19 जनवरी से 23 फरवरी तक चलेगी। इसका हरदोई में ठहराव बठिंडा से आने पर दिन में 16:48 बजे होगा और फाफामऊ से आने पर दोपहर में 12:18 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed