फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   trains affected by fog

कोहरे से प्रभावित ट्रेनों का संचालन

Fri, 30 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 30 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
trains affected by fog

कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर अभी भी पड़ा हुआ

विज्ञापन
है। कोहरे की अधिकता की वजह से ट्रेनों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को अप और डाउन रूट की कई ट्रेनें घंटों देरी की वजह से स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक जाने को अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ा। फरवरी आने वाला है, पर अभी भी कोहरे का कहर बदस्तूर बना हुआ है।

शुक्रवार को भले ही मौसम साफ रहा, पर रात में कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में कोहरे का असर दिखाई दिया। कोहरे से ट्रेन संख्या 4265-66 जनता एक्सप्रेस अभी भी निरस्त चल रही, तो वीआईपी ट्रेनों में डाउन रूट की लखनऊ मेल भी पौन घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची।

डाउन रूट की 2232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे के बाद स्टेशन आई। इसी प्रकार  4369 त्रिवेणी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से हरदोई स्टेशन पर आई। इलाहाबाद बरेली पैसेंजर भी दो घंटे लेट रही।

डाउन रूट की त्रिवेणी एक्सप्रेस आधा घंटे, पैसेंजर ट्रेन एक घंटे तथा गुवाहाटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे बाद हरदोई स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों में लेट लतीफी से यात्रियों को परेशान होना पड़ा और तमाम यात्री अन्य माध्यमों से गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed